सीएस के आश्वासन पर आरसीएच कर्मियों का धरना खत्म

Updated at : 04 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
सीएस के आश्वासन पर आरसीएच कर्मियों का धरना खत्म

प्रतिनिधि, सरायकेलास्थायीकरण की मांग को लेकर सीएस ऑफिस के समक्ष धरना पर बैठे अनुबंधित आरसीएच कर्मियों का धरना बुधवार देर शाम सीएस डॉ हिमांशु भूषण बरवार के आश्वासन पर खत्म हो गया. साथ ही उन्होंने मामले को जल्द से जल्द निपटारा करने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करने का आश्वासन दिया. गौरतलब है कि […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरायकेलास्थायीकरण की मांग को लेकर सीएस ऑफिस के समक्ष धरना पर बैठे अनुबंधित आरसीएच कर्मियों का धरना बुधवार देर शाम सीएस डॉ हिमांशु भूषण बरवार के आश्वासन पर खत्म हो गया. साथ ही उन्होंने मामले को जल्द से जल्द निपटारा करने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करने का आश्वासन दिया. गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक से 30 जून तक पोषण माह चलाया जा रहा है. पोषण माह में बच्चों को एडवेंडाजोल की गोली, विटामिन ए की खुराक दी जानी है. जिसके लिए एएनएम की भूमिका काफी अहम है. कार्यक्रम में बढ़-चढ़ हिस्सा लेकर सभी हड़ताली एएनएम ने सीएस को आश्वस्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola