बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, बिजली गुल

खरसावां: बुधवार को शाम हुई बारिश के बाद से खरसावां व आसपास के क्षेत्रों में मौसम सुहाना हो गया है. दोपहर चार बजे हुई झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है. बारिश के बाद गरमी से काफी हद तक राहत मिली है. दूसरी ओर बारिश के साथ आयी तेज आंधी से खरसावां […]
खरसावां: बुधवार को शाम हुई बारिश के बाद से खरसावां व आसपास के क्षेत्रों में मौसम सुहाना हो गया है. दोपहर चार बजे हुई झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है. बारिश के बाद गरमी से काफी हद तक राहत मिली है. दूसरी ओर बारिश के साथ आयी तेज आंधी से खरसावां व आस-पास के क्षेत्रों में बिजली गुल हो गयी है.
जगह-जगह पेड़ की टहनियां गिर गयी हैं. कई जगह बिजली के तार भी टूट कर गिर गये हैं. बड़ाबांबो क्षेत्र में तीन जगह पर बिजली के पोल गिरने की खबर है. बिजली के पोल गिरने के कारण एक-दो दिन बिजली आपूर्ति ठप रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




