खरसावां में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप चार से

Updated at : 27 May 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप चार से

फोटो27 केएसएन 4 – बैठक करते बॉक्सिंग एसोसिएशन के सदस्य.- आयोजन को लेकर बॉक्सिंग एसोसिएशन की बैठक संपन्नसंवाददाता, खरसावांतीन दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन आगामी चार जून से खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में शुरू होगी. उक्त चैंपियनशिप को सफल बनाने को लेकर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की बैठक राजवाड़ी परिसर में अध्यक्ष शाहिद खान […]

विज्ञापन

फोटो27 केएसएन 4 – बैठक करते बॉक्सिंग एसोसिएशन के सदस्य.- आयोजन को लेकर बॉक्सिंग एसोसिएशन की बैठक संपन्नसंवाददाता, खरसावांतीन दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन आगामी चार जून से खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में शुरू होगी. उक्त चैंपियनशिप को सफल बनाने को लेकर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की बैठक राजवाड़ी परिसर में अध्यक्ष शाहिद खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में बताया गया कि चैंपियनशिप में राज्य की कुल 22 जिला की टीम शामिल होगी. इसके अलावा टाटा स्टील, अरबन सर्विसेज, रेलवे व सेल की टीम भी चैंपियनशिप में भाग लेगी. चैंपियनशिप का उद्घाटन चार जून की शाम पूर्व मुख्यमंत्री सह संघ के मुख्य संरक्षक अर्जुन मुंडा करेंगे. मौके पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. चार से छह जून तक चैंपियनशिप में अलग-अलग इवेंट होंगे. मौके पर 60 साल के ऊपर के रैफरियों को भी सम्मानित किया जायेगा. मौके पर चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिये सदस्यों में दायित्व का बंटवारा किया गया. बैठक में मुख्य रूप से बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव वीके वर्मा, पूर्व विधायक गुलाब बानरा, सुमंत मोहंती, नंदन, विजय महतो, प्रभा मंडल, प्रताम मिश्रा, केपी सोठसोय, लखिंद नायक, एसके दास, दुलाल स्वांसी, सुधीर मंडल, चरणजीत कौर, रविंद्र कौर समेत कई सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola