राजनगर व दुगनी में आयडा को नहीं देंगे जमीन : चंपई

Updated at : 26 May 2015 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
राजनगर व दुगनी में आयडा को नहीं देंगे जमीन : चंपई

सरायकेला : आदित्यपुर गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में अवस्थित कंपनियों में पहले आदिवासी मूलवासियों को 85 प्रतिशत नौकरी मिले, फिर आयडा दूसरे औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के लिए आयडा जमीन अधिग्रहण के बारे में सोचे, अन्यथा इसके लिए झामुमो सड़क पर उतरेगी. उक्त बातें पूर्व मंत्री सह सरायकेला विधायक चंपई सोरेन ने परिसदन में पत्रकारों से […]

विज्ञापन
सरायकेला : आदित्यपुर गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में अवस्थित कंपनियों में पहले आदिवासी मूलवासियों को 85 प्रतिशत नौकरी मिले, फिर आयडा दूसरे औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के लिए आयडा जमीन अधिग्रहण के बारे में सोचे, अन्यथा इसके लिए झामुमो सड़क पर उतरेगी.
उक्त बातें पूर्व मंत्री सह सरायकेला विधायक चंपई सोरेन ने परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. विधायक सोरेन ने कहा कि आयडा राजनगर के जामडीह व गम्हरिया के दुगनी में सरकारी जमीन अधिग्रहण कर फूड पार्क बनाना चाहती है. आयडा पहले यह बताया कि आदित्यपुर गम्हरिया में स्थित कंपनियों में कितने आदिवासी व मूलवासी को रोजगार दिया है.
इसके बाद जमीन अधिग्रहण के बारे में सोचे. विधायक सोरेन ने कहा कि यहां के आदिवासी व मूलवासी रेजा व कुली तक सिमट कर रह गये हैं. अच्छे पदों पर यहां के लोगों को नहीं लिया जाता है. विधायक सोरेन ने सरकार पर कटाक्ष मारते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता का आइवॉश कर रही है. जनता के छह लाख खर्च कर मंत्री एक रात गांव में बिता रहे हैं और समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है. सरकार के मंत्री यह सब नौटंकी कर रहे हैं. ईचा-खरकई डैम पर कहा कि उक्त डैम के बनने पर 150 से अधिक आदिवासी गांव डूब जायेंगे. पूर्व की सरकार ने टीएसी की बैठक में इसे बंद करने का प्रस्ताव जारी कर चुकी है.
पूर्व सरकार को अमली जामा पहनाते हुए ईचा-खरकई बांध परियोजना को रद किया जाये. उन्होंने कहा कि अगर सरकार ईचा-खरकई बांध परियोजना को रद नहीं करती है तो झामुमो जोरदार आंदोलन करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola