युवा कुड़मी संगठन की बैठक आज

– 28 मई को रहेगा झारखंड बंद : महतोसंवाददाता, खरसावां खरसावां के नया हाट मैदान में युवा कुड़मी संगठन की बैठक नया हाट परिसर में शुक्रवार को शाम चार बजे रखी गयी है. उक्त जानकारी देते हुए संगठन के कोषाध्यक्ष संजय कुमार महतो ने बताया कि बैठक में 28 मई को कुड़मी संगठनों द्वारा आहूत […]
– 28 मई को रहेगा झारखंड बंद : महतोसंवाददाता, खरसावां खरसावां के नया हाट मैदान में युवा कुड़मी संगठन की बैठक नया हाट परिसर में शुक्रवार को शाम चार बजे रखी गयी है. उक्त जानकारी देते हुए संगठन के कोषाध्यक्ष संजय कुमार महतो ने बताया कि बैठक में 28 मई को कुड़मी संगठनों द्वारा आहूत की गयी झारखंड बंद को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया जायेगा. संजय महतो ने कहा कि छोटानागपुर के टोटेमिस्टीक कुरमी जाति के लोग विगत कई वर्षों से अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल होने के लिये प्रयासरत है. परंतु अब तक मांग पूरा नहीं हो सका है. केंद्र व राज्य सरकार के सभी प्रशासनिक तंत्र को यह जानकारी है कि कुरमी जाति 1931 तक अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीवद्ध थी. श्री महतो ने कहा कि बावजूद इसके कुरमी जाति को आज तक संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान की झारखंड सरकार ने टीआरआइ की रिपोर्ट को भारत सरकार को सौंप कर झारखंड के कुरमी जाति को संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ 28 मई को संपूर्ण झारखंड बंद किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




