पांच एससी बहुल गांवों को आदर्श ग्राम बानने का प्रस्ताव

– खरसावां बीडीओ ने डीडीसी को भेजा प्रस्तावसंवाददाता, खरसावां खरसावां बीडीओ ने प्रखंड के पांच अनुसूचित जाति बहुल गांवों को आदर्श गांव के रुप विकसित करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा है. प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 50 फीसदी से अधिक अनुसूचित जाति की आबादी वाले गांवों का विकास किया जायेगा. चयनित गांवों […]
– खरसावां बीडीओ ने डीडीसी को भेजा प्रस्तावसंवाददाता, खरसावां खरसावां बीडीओ ने प्रखंड के पांच अनुसूचित जाति बहुल गांवों को आदर्श गांव के रुप विकसित करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा है. प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 50 फीसदी से अधिक अनुसूचित जाति की आबादी वाले गांवों का विकास किया जायेगा. चयनित गांवों का विकास केंद्र की सामाजिक न्याय एवं अधिकारता मंत्रालय की ओर से किया जायेगा. इस बावत राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव शिवेंद्र प्रसाद सिन्हा ने सभी उपायुक्तों को पत्र लिख कर पांच-पांच गांवों की सूची मांगी थी. इस पत्र के आलोक में जिला के उप विकास आयुक्त ने भी जिला के खरसावां, कुचाई, ईचागढ़, राजनगर, गम्हरिया, सरायकेला व कुकडू के बीडीओ को पत्र लिख कर पांच-पांच पिछड़े अनुसूचित जाति बहुल गांवों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. इसी निर्देश के आलोक में खरसावां बीडीओ ने जोरडीहा पंचायत के गोंडामारा व बड़ाबांबो तथा बुरुडीह पंचायत के देवली, सामुरसाही व पोटका गांव को इस सूची में शामिल कर आदर्श गांव के रुप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




