अधिकार से रखा गया है वंचित : महतो
Updated at : 21 May 2015 1:50 AM (IST)
विज्ञापन

सीनी : सीनी बाजार हाट मैदान के समीप कुड़मी सेना की बैठक प्रखंड प्रभारी अनूप कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष गुरु देव महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि कुड़मी जाति 1931 तक अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध थी. इसके बावजूद आज तक कुड़मियों को संवैधानिक […]
विज्ञापन
सीनी : सीनी बाजार हाट मैदान के समीप कुड़मी सेना की बैठक प्रखंड प्रभारी अनूप कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष गुरु देव महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि कुड़मी जाति 1931 तक अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध थी.
इसके बावजूद आज तक कुड़मियों को संवैधानिक अधिकार से वंचित रखा गया.वर्तमान सरकार ने टीआरइ के रिपोर्ट को भारत सरकार को सौंप कर झारखंड के कुर्मी जाति को संवैधानिक अधिकार से वंचित करने का काम किया है.
जिसके खिलाफ 28 मई 2015 को संपूर्ण झारखंड बंद को सफल करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रभारी अनूप महतो, प्रदेश अध्यक्ष गुरु देव महतो,सनातन महतो, निवारण महतो, नरेन महतो, वसु देव महतो,शकती महतो,सुनलेट महतो,नलिन महतो आदि उपस्थित थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




