रांची में प्रतिभा दिखाएंगी आदिवासी बालाएं

Updated at : 19 May 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
रांची में प्रतिभा दिखाएंगी आदिवासी बालाएं

रायकेला. रांची के मोहराबादी मैदान में 19 मई से 22 मई तक कस्तूरबा स्कूल के छात्राओं के लिए आयोजित समर कैंप में सरायकेला खरसावां जिला की आदिवासी बालाएं भी अपने खेल से अपनी प्रतिभा का जौहर दिखायेंगी. समर कैंप में फुटबॉल, हॉकी, चित्रांकन, लोकनृत्य, एकल गायन, हस्तकला, बैडमिंटन, शतरंज, विज्ञान प्रदर्शनी, नायक, लोक नृत्य सहित […]

विज्ञापन

रायकेला. रांची के मोहराबादी मैदान में 19 मई से 22 मई तक कस्तूरबा स्कूल के छात्राओं के लिए आयोजित समर कैंप में सरायकेला खरसावां जिला की आदिवासी बालाएं भी अपने खेल से अपनी प्रतिभा का जौहर दिखायेंगी. समर कैंप में फुटबॉल, हॉकी, चित्रांकन, लोकनृत्य, एकल गायन, हस्तकला, बैडमिंटन, शतरंज, विज्ञान प्रदर्शनी, नायक, लोक नृत्य सहित अन्य इवेंट का आयोजन रखा गया है. कार्यक्रम में जिला से 112 छात्राओं का दल मंगलवार को रांची के लिए रवाना हो गया है. जिला समाहरणालय में डीएसइ सुरेश चंद्र घोष ने झंडा दिखा कर इन्हें रवाना किया.

जिन प्रतियोगिता में छात्राएं भाग लेंगी उनमें एक सौ मीटर दौड़ में प्रियंका महतो व सुजाता महतो,दौ सौ मीटर दौड़ में पानसखी महतो, रेश्मी उरांव, चार सौ मीटर दौड़ में मालती मुर्मू, शिवानी सिंह, चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रियंका महतो, नमिता महतो, हस्तकला में पिंकी सरदार, प्रभावती महतो, एकल गायन में काजली सबर, सोनिया टुडू, बैडमिंटन में मनीषा रानी महतो व अनुपमा बैज,शतरंज में आरती महतो, खुशबू तियु, विज्ञान प्रदर्शनी में वीणा नायक, ममता दास, मौसमी महतो व आमती महतो भाग लेंगी. जबकि फुटबॉल, हॉकी, नाटक व लोक नृत्य में भी छात्राओं का दल अपनी प्रतिभा का जौहर दिखायेंगी. मौके पर बीइइओ सरायकेला बाल्मिकी प्रसाद, बालिका शिक्षा की शांत्वना जेना के अलावा अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola