सामाजिक अंकेक्षण पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Updated at : 18 May 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक अंकेक्षण पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

फोटो18 एसकेएल 4 – कार्यशाला में उपस्थित डीडीसी.प्रतिनिधि, सरायकेलाजिला समाहरणालय में मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य रूप से डीडीसी इकबाल आलम अंसारी उपस्थित थे. कार्यशाला में मनरेगा के अलावा इंदिरा आवास योजना का सामाजिक अंकेक्षण करने की जानकारी दी गयी. डीडीसी अंसारी ने बताया कि सामाजिक […]

विज्ञापन

फोटो18 एसकेएल 4 – कार्यशाला में उपस्थित डीडीसी.प्रतिनिधि, सरायकेलाजिला समाहरणालय में मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य रूप से डीडीसी इकबाल आलम अंसारी उपस्थित थे. कार्यशाला में मनरेगा के अलावा इंदिरा आवास योजना का सामाजिक अंकेक्षण करने की जानकारी दी गयी. डीडीसी अंसारी ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण 20 मई से शुरू होगा. पहले चरण में जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है. इसके पश्चात प्रखंड स्तर पर कार्यशाला का आयोजन कर मनरेगा मेट को सामाजिक अंकेक्षण की जानकारी दी जायेगी. ताकि वे गांव में इंदिरा आवास से लेकर मनरेगा योजनाओं की सोशल ऑडिट कर योजनाओं के लाभ से लेकर क्रियान्वित योजना में मजदूरों को मजदूरी का भुगतान ग्राम सभा से पास हुआ है कि नहीं सहित अन्य जानकारी हासिल की जायेगी. सोशल ऑडिट में अगर कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसका प्रखंड स्तर पर सुनवाई कर निष्पादन किया जायेगा. प्रखंड स्तर पर निष्पादन नहीं होने पर जिला स्तर पर निष्पादन किया जायेगा. कार्यशाला में विभिन्न प्रखंड के बीडीओ उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola