शुरू होगी ‘शुरु’ परियोजना

Published at :16 Jul 2013 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
शुरू होगी ‘शुरु’ परियोजना

विवाद खत्म, अगले माह से शुरू होगा 64.90 करोड़ की लागत से सिंचाई परियोजना का कार्यखरसावां : खरसावां कुचाई की महत्वाकांक्षी शुरु सिंचाई परियोजना को जल संसाधन विभाग द्वारा मंजूरी दे दी गयी है. साथ ही कर टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर दी गयी है. 64.90 करोड़ की लागत से इस सिंचाई योजना को […]

विज्ञापन

विवाद खत्म, अगले माह से शुरू होगा 64.90 करोड़ की लागत से सिंचाई परियोजना का कार्य
खरसावां : खरसावां कुचाई की महत्वाकांक्षी शुरु सिंचाई परियोजना को जल संसाधन विभाग द्वारा मंजूरी दे दी गयी है. साथ ही कर टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर दी गयी है. 64.90 करोड़ की लागत से इस सिंचाई योजना को ढ़ाई वर्ष में पूरा किया जायेगा.

इसके लिए वशिष्ट कंस्ट्रक्शन कंपनी को संवेदक बनाया गया है. उक्त सिंचाई परियोजना के पूरा होने के पश्चात कंस्ट्रक्शन कंपनी तीन साल तक डैम की देखरेख भी करेगी. उक्त योजना के पूरा हो जाने से करीब 4800 हेक्टेयर जमीन को सालोंभर सिंचाई के लिए पानी मिलने लगेगी. अगले माह से उक्त सिंचाई योजना का कार्य शुरू होने की बात कही जा रही है.

इस योजना के पूरा होने से खरसावां सिंचाई के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो जायेगा. पहली बार यह योजना 1982 में 11.97 करोड़ की लागत से शुरू हुई थी, परंतु वन विभाग के विरोध के कारण इस योजना का कार्य आगे नहीं बढ़ सका था. बाद में वर्ष 2004 में अर्जुन मुंडा के मुख्यमंत्री रहते पुन 49.6 करोड़ की लागत से योजना को स्वीकृति दे कर कार्य शुरु कराया गया.

कार्य दो फीसदी भी आगे नहीं बढ़ा था कि वन विभाग ने पुन: आपत्ति जतायी. फिर 2012 में विवादित वन भूमि का मामला सुलझा कर केंद्र से क्लीयरेंस ले लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola