असंगठित मजदूरों के निबंधन हेतु लगाया गया शिविर

/रफोटो 26एसकेएल 1, शिविर में उपस्थित पदाधिकारी व मजदूर.प्रतिनिधि, सरायकेलाअसंगठित सामाजिक सुरक्षा अधिनियम 2008 के अंतर्गत असंगठित मजदूरों का निबंधन करने के लिए रविवार को स्थानीय हाट परिसर में जिला श्रम अधीक्षक कार्यालय की ओर से शिविर आयोजित की गयी. शिविर में मुख्य रुप से उपस्थित जिला श्रम अधीक्षक रविंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि […]
/रफोटो 26एसकेएल 1, शिविर में उपस्थित पदाधिकारी व मजदूर.प्रतिनिधि, सरायकेलाअसंगठित सामाजिक सुरक्षा अधिनियम 2008 के अंतर्गत असंगठित मजदूरों का निबंधन करने के लिए रविवार को स्थानीय हाट परिसर में जिला श्रम अधीक्षक कार्यालय की ओर से शिविर आयोजित की गयी. शिविर में मुख्य रुप से उपस्थित जिला श्रम अधीक्षक रविंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के मजदूर, कर्मकार,ठेला,खोमचा,सब्जी बेचने वाले स्वनियोजन कर्मकार व घरेलू कर्मकार जिनकी 2.5 एकड़ तक कृषि योग्य जमीन है, वैसे 18 वर्ष से 59 वर्ष तक के मजदूरों का निबंधन किया जा रहा है. श्री सिंह ने कहा कि निबंधित मजदूरों के सामान्य मृत्यु पर तीस हजार, दुर्घटना से मृत्यु होने पर एक लाख रुपये, एक अंग अपंग होने पर 37,500 रुपये व दो अंग अपंग होने पर 75,000 रुपये अनुदान पर दिये जायेंगे. इसके अलावा बच्चों को छात्रवृत्ति, स्वावलंबन पेंशन,आवास व बीमा जैसे कई योजनाओं का लाभ दिया जायेगा. शिविर में कई मजदूरों ने अपना निबंधन कराया. मौके पर डीपीएम धर्मेंद्र कुमार,खरसावां के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी भवेश मुर्मू ,राजेश दास,अफताब हुसैन व राजेश मोदक उपस्थित थे.श्रम शक्ति पहचान का शुभारंभ एक से श्रम शक्ति पहचान कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ एक मई मजदूर दिवस के दिन किया जायेगा. इसके तहत जिला श्रम कार्यालय में आयोजित होने वाले शिविर में मुख्य रुप से जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली उपस्थित रहेंगी. शिविर में निबंधित असंगठित मजदूरों के बीच स्मार्ड कार्ड का वितरण किया जायेगा. मजदूर दिवस के दिन सभी प्रखंड कार्यालयों में भी शिविर लगाया जायेगा. जहां मजदूर आधार कार्ड व बैंक खाता की छाया प्रति लाकर निबंधन करवा सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




