शाम होते ही खरसावां में ब्लैक आउट

संवाददाता, खरसावां शाम होते ही खरसावां में ब्लैक आउट हो जाता है. शाम सात बजते ही खरसावां में बिजली गुल हो जाती है. इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दुकानों में भी अंधेरा छाया रहता है और इसका असर बाजार पर पड़ता है. गरमी में लगातार हो रही बिजली […]
संवाददाता, खरसावां शाम होते ही खरसावां में ब्लैक आउट हो जाता है. शाम सात बजते ही खरसावां में बिजली गुल हो जाती है. इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दुकानों में भी अंधेरा छाया रहता है और इसका असर बाजार पर पड़ता है. गरमी में लगातार हो रही बिजली की कटौती से लोग परेशान है. कुचाई में भी शाम सात से नौ बजे तक बिजली गुल रहती है. विभाग बिजली कटौती का समय निर्धारित नहीं कर सकी है. स्थानीय लोग रात को नियमित रुप से बिजली की आपूर्ति करने की मांग कर रहे है. दूसरी ओर विभाग के सहायक अभियंता रवि प्रकाश ने बताया कि खरसावां, कुचाई व आमदा क्षेत्र में निर्वाद रुप से बिजली की आपूर्ति हेतु 11 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है, परंतु पावर ग्रिड को सिर्फ तीन से चार मेगावाट बिजली ही मिल रही है. इस कारण बिजली आपूर्ति में कटौती करनी पड़ रही है. उन्होंने उपभोक्ताओं से भी बेहतर सेवा के लिये बिजली बिल नियमित रुप से जमा करने की अपील की है. श्री प्रकाश ने बताया कि पांच हजार से अधिक का बकाया बिजली बिल होने पर कनेक्शन काट दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




