जल जमाव समस्या का करें निस्तारण
Updated at : 26 Apr 2015 9:47 AM (IST)
विज्ञापन

जिला समाहरणालय में आपदा प्रबंधन पर हुई बैठक, उपायुक्त ने कहा सरायकेला : जिला समाहरणालय में उपायुक्त चंद्रशेखर की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन से संबंधित बैठक संपन्न हुई. बैठक में जिला में संभावित बाढ़, सुखाड़ व वज्रपात सहित अन्य आपदा से निपटने हेतु किये जाने वाले तैयारी पर विचार- विमर्श किया गया. बैठक में उपायुक्त […]
विज्ञापन
जिला समाहरणालय में आपदा प्रबंधन पर हुई बैठक, उपायुक्त ने कहा
सरायकेला : जिला समाहरणालय में उपायुक्त चंद्रशेखर की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन से संबंधित बैठक संपन्न हुई. बैठक में जिला में संभावित बाढ़, सुखाड़ व वज्रपात सहित अन्य आपदा से निपटने हेतु किये जाने वाले तैयारी पर विचार- विमर्श किया गया.
बैठक में उपायुक्त ने संभावित आपदा से निपटने के लिए जिले के शहरी क्षेत्र में सभी नालों की सफाई सुनिश्चित कर जल जमाव की समस्या का निस्तारण युद्ध स्तर पर करने, कुड़े कचरे का निस्तारण करने, बिजली के कमजोर पोल, लटके तार आदि को चिह्न्ति कर इसकी मरम्मत का कार्य अविंलब करने का निर्देश दिया. बैठक में कमजोर पोल एवं बिजली के तार के नीचे नहीं खड़े होने का लोगों से आग्रह किया गया है.
गरमी के मौसम को देखते हुए अगर आंधी तूफान आने कि संभावना दिखती है, तो सुरक्षित भवनों में ही शरण लें.कमजोर भवनों एवं पेड़ों आदि के पास मनुष्य एवं पशु को जाने से रोकने की व्यवस्था की करने व यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने का निर्देश भी दिया गया.
बैठक में सभी अंचल अधिकारी को कहा गया कि मकान गिरने पर तत्काल लाभुकों को मुआवजा दी जाये. प्रत्येक पंचायत में 10 क्विंटन चावल पीड़ित परिवार को आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जाये, साथ ही सभी पंचायतों में राहत केंद्र की स्थापना की जायेगी.
अगर कहीं आपदा आती है और उसमें लोग पीड़ित होते हैं तो तुरंत पीड़ित लोगों को उचित चिकित्सा उपलब्ध कराया जायेगा. बैठक में उप विकास आयुक्त इकबाल आलम अंसारी, एडीसी संदीप कुमार दोराईबुरू,डीआरडीए डायरेक्टर दिलीप कुमार, कृषि पदाधिकारी कालीपद महतो के अलावा अन्य उपस्थित थे.
जिला में संभावित बाढ़, सुखाड़ व वज्रपात सहित अन्य आपदा से निपटने के लिए किये जाने वाले तैयारी पर हुआ विचार- विमर्श
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




