शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति की मांग तेज

Updated at : 05 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति की मांग तेज

प्रतिनिधि, सरायकेलाशारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय कोर्ट कंपाउंड में संजय महतो की अध्यक्षता में झारखंड शारीरिक प्रशिक्षित शिक्षक संघ की एक बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री के नगर आगमन पर संघ की ओर से ज्ञापन सौंप कर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरायकेलाशारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय कोर्ट कंपाउंड में संजय महतो की अध्यक्षता में झारखंड शारीरिक प्रशिक्षित शिक्षक संघ की एक बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री के नगर आगमन पर संघ की ओर से ज्ञापन सौंप कर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की जायेगी. संघ द्वारा कहा गया कि राज्य में शिक्षकों के 17,028 पदों के विरुद्ध मात्र 129 शिक्षक ही कार्यरत हैं. शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर संघ के प्रभात महतो, मदन मिश्रा, महेश्वर महतो, प्रभाकर महतो, संतोष महतो सुरेश महतो व वीरेंद्र कुमार समेत कई प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola