आइएचएसडीपी आवास योजना के लाभुक मुख्यमंत्री से मिले

लाभुकों ने की राशि भुगतान की मांगसरायकेला. सरायकेला शहरी क्षेत्र के आइएचएसडीपी आवास योजना के लाभुकों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया. लाभुकों ने बताया कि आवास योजना के किसी लाभुक को प्रथम किस्त व द्वितीय किस्त का भुगतान तो किया गया. परंतु तृतीय किस्त का भुगतान विगत दो वर्षों […]
लाभुकों ने की राशि भुगतान की मांगसरायकेला. सरायकेला शहरी क्षेत्र के आइएचएसडीपी आवास योजना के लाभुकों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया. लाभुकों ने बताया कि आवास योजना के किसी लाभुक को प्रथम किस्त व द्वितीय किस्त का भुगतान तो किया गया. परंतु तृतीय किस्त का भुगतान विगत दो वर्षों से नहीं किया गया है. जिसके कारण लोगों की आवास योजना अधर में पड़ी हुई है. लाभुकों ने कहा कि नये घर के लिए लोग अपनी पुरानी मकान को तोड़ कर वहीं पर मकान बना रहे हैं. परंतु अब तक राशि का भुगतान नहीं होने के कारण घर पूरा नहीं हो पा रहा है. नतीजन लोगों को किसी मंदिर या किसी किराये के मकान में रहना पड़ रहा है. लाभुकों ने अविलंब आवास योजना के तहत राशि भुगतान करने कि मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




