बुरुडीह में फॉल्ट के कारण दिन भर गुल रही बिजली

– खरसावां में गहराया बिजली संकट- 11 के जगह हो रही है पांच मेगा वाट बिजली की सप्लाई 18 केएसएन 7, 9 : राजखरसावां का पावर सब स्टेशनसंवाददाता, खरसावां खरसावां के बुरुडीह गांव के पास मेन लाइन में आयी फॉल्ट के कारण खरसावां में दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही. […]
– खरसावां में गहराया बिजली संकट- 11 के जगह हो रही है पांच मेगा वाट बिजली की सप्लाई 18 केएसएन 7, 9 : राजखरसावां का पावर सब स्टेशनसंवाददाता, खरसावां खरसावां के बुरुडीह गांव के पास मेन लाइन में आयी फॉल्ट के कारण खरसावां में दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही. बिजली गुल रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लगातार बढ़ती धूप व गरमी में हो रही बिजली की कटौती से लोग काफी परेशान है. शाम के वक्त भी हर दिन खरसावां में ब्लैक आउट हो जाता है. शाम सात बजे से नौ बजे के बीच एक से डेढ़ घंटा बिजली गुल रहती है. खास कर पढ़ाई कर रहे बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बिजली गुल रहने पर लालटेन की रोशनी में बच्चों को पढ़ाई करनी पड़ती है. शाम के वक्त बाजार में भी बिजली गुल रहने से बाजार की रौनक कम हो जाती है. इसका असर दुकानों में बिक्री पर भी पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से बिजली की कटौती का समय निर्धारित करने की मांग की है, ताकि लोग पहले से तैयार रहे. पर्याप्त मात्रा में वोल्टेज भी नहीं रहती है. विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार गरमी का मौसम शुरू होते ही ऊपर से ही बिजली संकट उत्पन्न हो गयी है. खरसावां, कुचाई, बड़ाबांबो, पांड्राशाली, आमदा के गांवों में नियमित बिजली आपूर्ति के लिए 11 मेगा वाट बिजली की आवश्यकता है. परंतु ग्रिड को सिर्फ पांच मेगा वाट बिजली ही मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




