अस्पताल में इलाज के दौरान जवान की हुई मौत

Updated at : 20 Mar 2015 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के दौरान जवान की हुई मौत

– 15 मार्च को सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे पुलिस जवान सरायकेला. छुट्टी में घर जाने के लिए आवेदन स्वीकृत कराने चांडिल जा रहे पुलिस जवान अनूप उरांव विगत दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे. जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना विगत 15 मार्च की है और उसका टीएमएच में […]

विज्ञापन

– 15 मार्च को सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे पुलिस जवान सरायकेला. छुट्टी में घर जाने के लिए आवेदन स्वीकृत कराने चांडिल जा रहे पुलिस जवान अनूप उरांव विगत दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे. जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना विगत 15 मार्च की है और उसका टीएमएच में इलाज चल रहा था. मृतक गुमला जिला के भरनो का रहने वाला था. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृत जवान घर जाने के लिए छुट्टी ऑर्डर लेने एक अन्य साथी राकेश उरांव के साथ चांडिल अंचल जा रहा था. कटिया के समीप ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी. जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर टीएमएच में भरती किया गया था. जहां जवान की मौत मंगलवार को हो गयी. मौत के पश्चात मृत जवान के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन सरायकेला लाया गया. जहां एसपी इंद्रजीत महथा, डीएसपी दीपक कुमार, डीएसपी मुख्यालय सत्यनारायण रजक, एसडीपीओ नरेश कुमार सहित पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी मानकी बांकिरा सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी. पार्थिव शरीर को उसके पैतृक गांव भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola