10 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य : प्रदीप

Updated at : 16 Mar 2015 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
10 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य : प्रदीप

खरसावां : भाजपा के झारखंड प्रदेश सदस्यता प्रभारी प्रदीप ब्रम्हा ने खरसावां में पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा की. इसके पश्चात पत्रकारों से बातचीत में झारखंड सदस्यता प्रभारी प्रदीप ब्रम्हा ने कहा कि हर छह साल में भाजपा सदस्यता अभियान चलाती है. 2009 के बाद पुन: इस साल सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. […]

विज्ञापन
खरसावां : भाजपा के झारखंड प्रदेश सदस्यता प्रभारी प्रदीप ब्रम्हा ने खरसावां में पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा की. इसके पश्चात पत्रकारों से बातचीत में झारखंड सदस्यता प्रभारी प्रदीप ब्रम्हा ने कहा कि हर छह साल में भाजपा सदस्यता अभियान चलाती है.
2009 के बाद पुन: इस साल सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. देश में अब तक छह करोड़ से अधिक लोग भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कर चुके है. 31 मार्च तक पूरे देश में दस करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल के रुप में उभरेगी. सरायकेला-खरसावां जिला में भी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. बूथ स्तर पर अभियान चल रहा है. प्रत्येक बूथ में दो सौ नये कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए ही खरसावां आये है. श्री ब्रम्हा ने बताया कि सरायकेला खरसावां जिला में भी ग्रास रूट पर जाकर सदस्यता अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया है. मौके पर मुख्य रुप से विजय घोष, विजय महतो, उदय सिंहदेव, सुशील षाडंगी, विवेका नंद प्रधान, ज्ञानी साहू, दुर्योधन प्रामाणिक समेत कई सदस्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola