करंट से दो भाइयों समेत बैलों की मौत

बड़बिल : बामबारी थाना क्षेत्र के जमिरता ग्राम निवासी दो चचेरे भाई व दो बैलों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. खेत में जाने के दौरान बिजली के खंबे में प्रवाहित करंट की चपेट में ये आ गये. घटना शनिवार सुबह 10.30 बजे की है. जमिरता ग्राम निवासी मनिया मुंडा (25) […]
बड़बिल : बामबारी थाना क्षेत्र के जमिरता ग्राम निवासी दो चचेरे भाई व दो बैलों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. खेत में जाने के दौरान बिजली के खंबे में प्रवाहित करंट की चपेट में ये आ गये. घटना शनिवार सुबह 10.30 बजे की है. जमिरता ग्राम निवासी मनिया मुंडा (25) व उसका चचेरा भाई सुकरा मुंडा (22) खेत में हल जोतने निकले थे.
रास्ते में आगे चल रहे दोनों बैल एक 11 केवी के बिजली के खंबे के निकट से गुजरने के दौरान उससे सट गये और छटपटाने लगे. बैलों को बचाने के क्रम में दोनों भाई भी करंट के संपर्क में आ गये. इससे उनकी भी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




