खोले गये दो फाटक, पानी छोड़ा

Updated at : 18 Aug 2013 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
खोले गये दो फाटक, पानी छोड़ा

चांडिल डैम का जलस्तर पहुंचा 181 मीटर, विस्थापितों ने किया विरोध चांडिल : चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने लगा है. शुक्रवार सुबह डैम का जलस्तर 180.50 मीटर था, जो शाम को बढ़ कर 180.60 मीटर हो गया. इस दौरान डैम का जलस्तर लगातार बढ़ता गया और शनिवार की शाम तक डैम का जल स्तर 181 […]

विज्ञापन

चांडिल डैम का जलस्तर पहुंचा 181 मीटर, विस्थापितों ने किया विरोध

चांडिल : चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने लगा है. शुक्रवार सुबह डैम का जलस्तर 180.50 मीटर था, जो शाम को बढ़ कर 180.60 मीटर हो गया. इस दौरान डैम का जलस्तर लगातार बढ़ता गया और शनिवार की शाम तक डैम का जल स्तर 181 मीटर तक पहुंच गया.

बीते वर्ष डैम में 181 मीटर तक ही जल भंडारण करने की बात कही गयी थी. पिछले वर्ष डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद ईचागढ़ समेत दर्जनों गांवों में पानी घुस गया था. चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने से डैम के किनारे रहने वाले विस्थापितों के बीच दहशत का माहौल है. विस्थापितों ने संपूर्ण मुआवजा भुगतान और पुनर्वास का काम समाप्त होने तक डैम में जल भंडारण का विरोध करने का निर्णय लिया है.

डैम के किनारे रहने वाले विस्थापितों ने ऐसे परिस्थिति में डैम का फाटक खोलने का आह्वान किया है. दूसरी ओर परियोजना ने इस वर्ष से चांडिल डैम में 185 मीटर जल भंडारण करने का निर्णय लिया है.

डैम स्थल पर हंगामा

चांडिल डैम का जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद चांडिल बांध विस्थापित एकता मंच के संयोजक साधु चरण महतो विस्थापितों के साथ डैम पहुंचे और जल भंडारण का विरोध किया. इधर जानकारी मिलने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो एसडीओ नवीन कुमार के साथ मौके पर पहुंचे. साथ ही सिंचाई सचिव और प्रशासक से फाटक खोलने पर वार्ता की.

इधर साधु महतो ने कहा कि संपूर्ण मुआवजा का भुगतान और पुनर्वास की सुविधा मिलने तक चांडिल डैम का फाटक खुला रखना होगा. श्री महतो ने परियोजना से तत्काल विस्थापितों को राहत देते हुए फाटक खोलने की मांग की. विस्थापितों के डैम में एकत्रित होने और उनके द्वारा हंगामा किये जाने की सूचना चांडिल थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह भी डैम पहुंचे.

एकता मंच की मांग पर कनीय अभियंता पीएस उपाध्याय ने शाम करीब साढ़े पांच बजे फाटक संख्या 7 और 8 को एकएक मीटर तक खोल दिया. विस्थापितों ने फाटकों को बरसात के अंत तक खुला रखने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola