ट्रक ने स्कूटी को मारा धक्का, दो घायल
Updated at : 13 Mar 2015 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला- कांड्रा सड़क पर संजय नदी पुल के ऊपर स्कूटी सवार दो युवतियों को अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी. जिसमें दोनों युवती घायल हो गयी. घायलों में मंजु कुमारी (28 वर्ष) व संजु कुमारी (25 वर्ष) शामिल हैं. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों बहनें स्कूटी से सरायकेला की ओर […]
विज्ञापन
सरायकेला : सरायकेला- कांड्रा सड़क पर संजय नदी पुल के ऊपर स्कूटी सवार दो युवतियों को अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी. जिसमें दोनों युवती घायल हो गयी. घायलों में मंजु कुमारी (28 वर्ष) व संजु कुमारी (25 वर्ष) शामिल हैं.
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों बहनें स्कूटी से सरायकेला की ओर जा रही थी, कि विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दी. जिससे दोनों गिर गयी एवं खून बहने लगा. इसी दौरान सीआरपीएफ के डिप्टी कंमाडेंट मनीष कुमार भी सरायकेला की ओर जा रहे थे, उन्होंने घायलों को देखा और उन्हें सदर अस्पताल में पहुंचाया. जहां उनका इलाज किया गया. दुर्घटना में मंजु को सिर पर चोट लगी है जबकि संजु को हल्की चोट आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




