पुआल में लगी आग, 30 हजार का नुकसान
Updated at : 13 Mar 2015 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

राजनगर : प्रखंड क्षेत्र के तुमुंग अंतर्गत चालियामा गांव में गुरुवार को लगभग ग्यारह बजे सुनील चंद्र मंडल के पुआल भंडार में आग लगने से लगभग 30 हजार रुपये का पुआल जल कर राख हो गयी. जब आग लगने की सूचना तुमुंग पंचायत के मुखिया सुशीला सोरेन को मिली तो उन्होंने तुरंत स्थानीय थाना एवं […]
विज्ञापन
राजनगर : प्रखंड क्षेत्र के तुमुंग अंतर्गत चालियामा गांव में गुरुवार को लगभग ग्यारह बजे सुनील चंद्र मंडल के पुआल भंडार में आग लगने से लगभग 30 हजार रुपये का पुआल जल कर राख हो गयी. जब आग लगने की सूचना तुमुंग पंचायत के मुखिया सुशीला सोरेन को मिली तो उन्होंने तुरंत स्थानीय थाना एवं दमकल को इसकी सूचना दी.
ग्रामीणों ने आग बुझाते-बुझाते दमकल के आने से पहले लगभग पांच हजार रुपये की पुआल बचा ली. इसके बाद आग पर काबू पाया गया. मुखिया सुशीला सोरेन ने कहा कि आग से लगभग 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. इसके लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की गयी है. इसके लिए अंचलाधिकारी को भी एक आवेदन दिया गया है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आग बुझाने में मुख्य रूप से कंचन, गिरीश, रविंद्र, चंदन, दीपक, प्रवीण, देवाशीष, दिलीप कुमार पाल, आशीष कुमार मंडल आदि ने योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




