आवेदन शुल्क में मिले 3.36 करोड़

Updated at : 10 Mar 2015 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
आवेदन शुल्क में मिले 3.36 करोड़

सरायकेला : स्थानीय समाहरणालय के सभागार कक्ष में अगले वर्ष 2015-16 के लिए जिला में देशी, विदेशी व मसालेदार खुदरा शराब दुकानों के लाइसेंस के लिए नीलामी की गयी. नीलामी लॉटरी पद्धति से की गयी. जिला की कुल 69 दुकानों के लिए कुल 2189 आवेदन प्राप्त हुए थे. आवेदन शुल्क के रूप में विभाग को […]

विज्ञापन

सरायकेला : स्थानीय समाहरणालय के सभागार कक्ष में अगले वर्ष 2015-16 के लिए जिला में देशी, विदेशी व मसालेदार खुदरा शराब दुकानों के लाइसेंस के लिए नीलामी की गयी.

नीलामी लॉटरी पद्धति से की गयी. जिला की कुल 69 दुकानों के लिए कुल 2189 आवेदन प्राप्त हुए थे. आवेदन शुल्क के रूप में विभाग को कुल तीन करोड़ 36 लाख छह हजार (3,36,06,000) की राशि प्राप्त हुई थी. वहीं बंदोबस्ती के पश्चात एक माह की सुरक्षित राशि ली गयी, जिसमें 87,70,799 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ. शराब दुकानों कि बंदोबस्ती लॉटरी पद्धति से की गयी, जिसके लिए 27 समूह बनाये गये थे.

जिनकी किस्मत तेज रही, उनके नाम लॉटरी निकली और लाइसेंस निर्गत हुआ. इस मौके पर उपायुक्त चंद्रशेखर, जिला उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार, निरीक्षक प्रदीप कुमार मुंडा, ललिता कुमारी के अलावा कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola