खरसावां : बिजली चोरी करने वालों पर कसा विभागीय शिकंजा

Updated at : 09 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां : बिजली चोरी करने वालों पर कसा विभागीय शिकंजा

– टीम बना कर विभाग करेगा अवैध हुकिंग के खिलाफ छापेमारी- बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाईसंवाददाता, खरसावांखरसावां, कुचाई में बिजली चोरी करने वालों पर प्रशासनिक शिकंजा कसेगा. बकाया बिजली बिल नहीं देने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. अवैध रूप से कनेक्शन करने व हुकिंग कर बिजली की […]

विज्ञापन

– टीम बना कर विभाग करेगा अवैध हुकिंग के खिलाफ छापेमारी- बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाईसंवाददाता, खरसावांखरसावां, कुचाई में बिजली चोरी करने वालों पर प्रशासनिक शिकंजा कसेगा. बकाया बिजली बिल नहीं देने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. अवैध रूप से कनेक्शन करने व हुकिंग कर बिजली की चोरी रोकने के लिये छापेमारी की जायेगी. उक्त जानकारी देते हुए बिजली विभाग के सहायक अभियंता रवि प्रकाश ने बताया कि उपभोक्ताओं को पूरी वोल्टेज के साथ नियमित रूप से बिजली आपूर्ति कराने का प्रयास किया जा रहा है. गांवों में उपभोक्ताओं के आधार पर ट्रांसफॉर्मर लगाये गये हैं. परंतु कुछ लोग अवैध रूप से हुकिंग कर बिजली की चोरी कर रहे हैं, इससे अधिकृत उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अवैध रूप से हुकिंग के कारण जहां उपभोक्ताओं को न सिर्फ कम वोल्टेज के साथ बिजली मिल रही है, बल्कि सरकार को भी राजस्व की क्षति हो रही है. उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह से बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ छापेमारी कर कड़ी कर्रवाई की जायेगी. साथ ही कहा कि इस माह से खरसावां, कुचाई में माह में दो बार कैंप लगा कर बिजली बिल की वसूली की जायेगी. पांच हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया रहने पर कनेक्शन काट दिया जायेगा. उन्होंने उपभोक्ताओं से भी बेहतर सेवा के लिये विभाग को सहयोग करने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola