समाज के विकास में एकजूट होने की आवश्यकता: गणेश महाली

Updated at : 08 Mar 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
समाज के विकास में एकजूट होने की आवश्यकता: गणेश महाली

– पान तांती स्वांसी कल्याण समिति का मिलन समारोह आयोजित किया गया./रफोटो8एसकेएल3व4-उपस्थित अतिथि व उपस्थित समाज के लोगप्रतिनिधि, सरायकेला खरकई नदी के तट पर शासन गांव के समीप पान तांती स्वांसी कल्याण समिति का मिलन समारोह आयोजित किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता गणेश महाली उपस्थित थे. समारोह में पूरे […]

विज्ञापन

– पान तांती स्वांसी कल्याण समिति का मिलन समारोह आयोजित किया गया./रफोटो8एसकेएल3व4-उपस्थित अतिथि व उपस्थित समाज के लोगप्रतिनिधि, सरायकेला खरकई नदी के तट पर शासन गांव के समीप पान तांती स्वांसी कल्याण समिति का मिलन समारोह आयोजित किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता गणेश महाली उपस्थित थे. समारोह में पूरे कोल्हान क्षेत्र के पान तांती समाज के लोग उपस्थित थे. समारोह को संबोधित करते हुए गणेश महाली ने कहा कि सरकार तांती स्वांसी को अनुसूचित जाति का दर्जा दिये हुए है इसलिए पान को भी अनुसूचित जाति का दर्जा मिलना चाहिए क्योंकि ये सभी एक ही जाति के हैं. उन्होंने समाज के विकास पर कहा कि समाज में शिक्षा का प्रचार- प्रसार अधिक से अधिक करें और शिक्षित समाज के निर्माण में अपनी महती भूमिका अदा करें. उन्होंने समाज के विकास के लिए एकजुट होने की बातें कही. समारोह को संबोधित करते विजय कुमार दास ने कहा कि पान तांती समाज सदैव उपेक्षित रहा है. अब इन्हें अपने अधिकारों के लिए सजग रहने की आवश्यकता है. समारोह को संजीवनी पात्र,गोपीचांद दास के अलावा अन्य ने भी संबोधित किया. मौके पर वीरेंद्र दास,कमल केसरी, सुकरा पान, उमाकांत दास, निर्मल बागती के अलावा अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola