शहादत दिवस पर याद किये गये पोड़ाहाट के महाराजा अर्जुन सिंह

Updated at : 03 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
शहादत दिवस पर याद किये गये पोड़ाहाट के महाराजा अर्जुन सिंह

क्षत्रिय युवा मंच ने दी महाराजा अर्जुन सिंह को श्रद्धांजलि3 केएसएन 11 : श्रद्धांजलि देते क्षत्रिय युवा मंच के सदस्यसंवाददाता. खरसावां खरसावां के राजवाड़ी परिसर में क्षत्रिय युवा मंच की ओर से पोड़ाहाट के महाराजा अर्जुन सिंह की शहादत दिवस मनायी गयी. मौके पर महाराजा अर्जुन सिंह की तसवीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा […]

विज्ञापन

क्षत्रिय युवा मंच ने दी महाराजा अर्जुन सिंह को श्रद्धांजलि3 केएसएन 11 : श्रद्धांजलि देते क्षत्रिय युवा मंच के सदस्यसंवाददाता. खरसावां खरसावां के राजवाड़ी परिसर में क्षत्रिय युवा मंच की ओर से पोड़ाहाट के महाराजा अर्जुन सिंह की शहादत दिवस मनायी गयी. मौके पर महाराजा अर्जुन सिंह की तसवीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर स्वतंत्रता संग्राम में महाराजा अर्जुन सिंह की भूमिका पर प्रकाश डाला गया. वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अर्जुन सिंह ने कभी अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके और माटी व देश के स्वाभिमान के खातिर हमेशा लड़ते रहे. वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में कोल्हान के इस वीर सपूत के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. विचार गोष्ठी को मुख्य रुप से पूर्व प्रमुख विद्या विनोद सिंहदेव, अपराजिता सिंहदेव, विरेंद्र सिंह, रामजी सिंहदेव, राजेन सिंहदेव, सुब्रत सिंहदेव, रघुनाथ सिंहदेव, अनूप सिंहदेव, मुकुंद सिंहदेव, प्रदीप सिंहदेव व उदय सिंहदेव ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola