निरपाप योजना से तैयार होगा त्रुटि रहित मतदाता सूची

Updated at : 03 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
निरपाप योजना से तैयार होगा त्रुटि रहित मतदाता सूची

/रफोटो3एसेकेल8-बैठक करते डीसी एसडीओसरायकेला. राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने हेतु निरपाप योजना मंगलवार से शुरू हो गयी है. यह योजना अगस्त माह तक चलेगी. इस दौरान मतदाता सूची में जो भी गड़बड़ी है, उसे दूर कर त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जायेगी. निरपाप योजना को लेकर उपायुक्त […]

विज्ञापन

/रफोटो3एसेकेल8-बैठक करते डीसी एसडीओसरायकेला. राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने हेतु निरपाप योजना मंगलवार से शुरू हो गयी है. यह योजना अगस्त माह तक चलेगी. इस दौरान मतदाता सूची में जो भी गड़बड़ी है, उसे दूर कर त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जायेगी. निरपाप योजना को लेकर उपायुक्त चंद्रशेखर ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक कर इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने हेतु विचार- विमर्श किया. योजना के तहत प्रखंड स्तर पर बीडीओ, सीओ अपने बीएलओ संग बैठक कर योजना के बारे में जानकारी देंगे और जो भी मतदाता सूची में गड़बड़ी है उसे दूर किया जायेगा. बैठक में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी लोगों को उपलब्ध कराने को कहा गया. बैठक में एसडीओ संजीव कुमार बेसरा, डीपीओ सुरेश राय, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देबु चटर्जी, भाजपा के ललन सिंह, झामुमो के केदार अग्रवाल, कम्युनिस्ट के श्रवण कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola