छोटाबांबो में निकाली गयी जागरूकता रैली

बड़ाबांबो. जोरडीहा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, छोटाबांबो के छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह के खिलाफ लोगों में जागरूकता लाने को लेकर गांव में रैली निकाली. रैली में स्कूल के प्रधान शिक्षक लोक नारायण हेंब्रम, सहायक शिक्षक प्रमोद महतो, परेश महतो, विद्यालय प्रबंधन समिति के यशवंत महतो, मंजु देवी समेत कई गण्यमान्य लोग शामिल हुए. पहले […]
बड़ाबांबो. जोरडीहा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, छोटाबांबो के छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह के खिलाफ लोगों में जागरूकता लाने को लेकर गांव में रैली निकाली. रैली में स्कूल के प्रधान शिक्षक लोक नारायण हेंब्रम, सहायक शिक्षक प्रमोद महतो, परेश महतो, विद्यालय प्रबंधन समिति के यशवंत महतो, मंजु देवी समेत कई गण्यमान्य लोग शामिल हुए. पहले पढ़ाई, फिर विदाई को लेकर भी गांव के लोगों को जागरूक किया गया. शिक्षकों ने पूरे गांव में घुम-घुम कर लोगों से अपनी बेटियों को पढ़ाने की अपील की तथा 18 साल के बाद ही बेटी की शादी करने की अपील की. रैली में शामिल लोगों ने पहले पढ़ाई, फिर विदाई का नारा भी दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




