खरसावां : सड़क दुर्घटना में तीन घायल

संवाददाता, खरसावां खरसावां के तलसाही चौक में सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार एक बाइक (जेएच05एयु/5771) पर सवार हो कर तीन युवक सुनील हेंब्रम, बनशा हेंब्रम व सुकरा हेंब्रम (ग्राम पाताहातु, थाना खरसावां) आमदा से खरसावां होते हुए […]
संवाददाता, खरसावां खरसावां के तलसाही चौक में सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार एक बाइक (जेएच05एयु/5771) पर सवार हो कर तीन युवक सुनील हेंब्रम, बनशा हेंब्रम व सुकरा हेंब्रम (ग्राम पाताहातु, थाना खरसावां) आमदा से खरसावां होते हुए अपने घर पाताहातु लौट रहे थे. इसी दौरान खरसावां के तलसाही चौक में विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर (जेएच06एफ/1989) के साथ सीधी टक्कर में तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. खरसावां पुलिस ने ट्रैक्टर व बाइक को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




