आम बजट से देश में आयेंगे अच्छे दिन : अर्जुन मुंडा

Updated at : 28 Feb 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
आम बजट से देश में आयेंगे अच्छे दिन : अर्जुन मुंडा

खरसावां . पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आम बजट को प्रगतिशील एवं सकारात्मक बताया. श्री मुंडा ने कहा कि बजट में सरकार की साफ सोच दिखती है कि आनेवाले दिनों में देश के अच्छे दिन आयेंगे. 2022 तक देश में गरीबी उन्मूलन, हर गांव में बिजली और अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं को देने का लक्ष्य […]

विज्ञापन

खरसावां . पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आम बजट को प्रगतिशील एवं सकारात्मक बताया. श्री मुंडा ने कहा कि बजट में सरकार की साफ सोच दिखती है कि आनेवाले दिनों में देश के अच्छे दिन आयेंगे.

2022 तक देश में गरीबी उन्मूलन, हर गांव में बिजली और अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं को देने का लक्ष्य रखा गया है. हेल्थ इंश्योरेंस में छूट का दायरा बढ़ाये जाने से आम लोगों को लाभ मिलेगा, बजट में गरीबों एवं पिछड़ों के लिए अनेक योजनाओं की घोषणा की गयी है.

इससे लोगों की जीवन गुणवता बढ़ेगी. चालू वित वर्ष में विकास दर 8 से लेकर 8.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है. जारी बयान में श्री मुंडा ने इस बजट को देश में शहरी और ग्रामीण अंतर को कम करने की कोशिश के लिए कदम उठाने के प्रयासों को सराहनीय बताया. जन-धन योजना के तहत बीमा राशि बढ़ाकर दो लाख रुपये करने के साथ ही पेंशन के लिए अटल पेंशन योजना से गरीबों को लाभ मिलेगा. श्री मुंडा ने आइएसएम, धनबाद को आइआइटी का दर्जा दिये जाने का स्वागत किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola