बडगांव में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Updated at : 20 Feb 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
बडगांव में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

– बच्चों में आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्द्धा जागृत होती है तथा आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ता है : साधु 20केएसएन 7 : विधायक साधु महतो का स्वागत करते लोगसंवाददाता, खरसावां खरसावां के बडगांव शिव मंदिर मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खेल कूद प्रतियोगिता में हंडी फोड़, दौड़, बैलून फोड़ समेत विभिन्न खेलों […]

विज्ञापन

– बच्चों में आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्द्धा जागृत होती है तथा आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ता है : साधु 20केएसएन 7 : विधायक साधु महतो का स्वागत करते लोगसंवाददाता, खरसावां खरसावां के बडगांव शिव मंदिर मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खेल कूद प्रतियोगिता में हंडी फोड़, दौड़, बैलून फोड़ समेत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में ईचागढ़ के विधायक साधु चरण महतो शामिल हुए. विजेता प्रतिभागियों को विधायक साधु महतो ने पुरस्कृत किया. मौके पर उन्होंने कहा कि गांव में खेलकूद के कार्यक्रमों से बच्चों में आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्द्धा जागृत होती है तथा आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ता है. उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन पर बल दिया. मौके पर मुख्य रुप से रामनाथ महतो, उदय सिंहदेव, सांबो राउत, विजय दे, नयन नायक, पांडु प्रधान, विवेका प्रधान, शिव चरण महतो, कान्हाई लाल महतो, सागर महतो,ओम प्रकाश महतो, बाबूराम लोहार, रतनलाल महतो, बिरवल महतो समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola