सात माह के कार्यकाल में जनता के दिल में अलग जगह बनायी थी एसपी महथा ने

Updated at : 19 Feb 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
सात माह के कार्यकाल में जनता के दिल में अलग जगह बनायी थी एसपी महथा ने

स्थानांतरण पर सरायकेला-खरसावां उतर आया था सड़क पर/रफोटो19एसेकेल6-पुर्व एसपी इंद्रजीत महथा(फाईल फोटो)प्रतिनिधि, सरायकेलाजिले के अब तक सबसे तेज तरार्र एसपी माने जाने वाले इंद्रजीत महथा के सरायकेला-खरसावां जिला में पुन: पदस्थापन करने से जिला वासियों में हर्ष है. एसपी के रूप जिले में दूसरी पारी शुरू करने वाले एसपी महथा के आगमन पर जगह-जगह स्वागत […]

विज्ञापन

स्थानांतरण पर सरायकेला-खरसावां उतर आया था सड़क पर/रफोटो19एसेकेल6-पुर्व एसपी इंद्रजीत महथा(फाईल फोटो)प्रतिनिधि, सरायकेलाजिले के अब तक सबसे तेज तरार्र एसपी माने जाने वाले इंद्रजीत महथा के सरायकेला-खरसावां जिला में पुन: पदस्थापन करने से जिला वासियों में हर्ष है. एसपी के रूप जिले में दूसरी पारी शुरू करने वाले एसपी महथा के आगमन पर जगह-जगह स्वागत करने कि तैयारी की जा रही है. गौरतलब हो कि इंद्रजीत महथा का विगत वर्ष 15 जनवरी 2014 को जिला से स्थानांतरण कर दिया गया था. उनके स्थानांतरण के विरोध में सरायकेला-खरसावां जिले की जनता सड़क पर उतर गये थे और सरायकेला टाटा मार्ग से लेकर सरायकेला खरसावां सभी सड़कों को जाम कर आवागम ठप कर दिया था. सरायकेला खरसावां जिले में एसपी महथा ने अपने सात माह के छोटे से कार्यकाल में जनता के दिल में अलग जगह बना लिया था साथ ही वे जुआ व शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था. होटल ढाबों में खुलकर शराब बेचने वाले होटल संचालक एसपी के भय से शराब बेचना तक बंद कर दिये थे. इसके अलावा इन्होंने अपराधियों पर लगाम कस कर अपराध को नियंत्रण कर दिया था. एसपी ने अपने कार्यकाल में पुलिस पब्लिक संबंध को काफी मजबूत बनाने के कारण ये लोगों के दिल में बैठ गये थे. एक वर्ष बाद फिर से सरायकेला खरसावां एसपी के रूप में पदस्थापन करने से लोगों में हर्ष है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola