शैक्षणिक भ्रमण पर आज खरसावां पहुंचेंगे ओडि़शा के विद्यार्थी

*ओडि़या बहुल गांवों की सामाजिक व सांस्कृतिक स्थिति का करेंगे अध्ययन *खरसावां पहुंचने पर छात्रों का होगा भव्य स्वागतसंवाददाता, खरसावांभुवनेश्वर के बिजु पटनायक शैक्षणिक संस्थान के करीब 60 छात्रों का एक दल शैक्षणिक दौरा पर 20 फरवरी को खरसावां पहुंचेगा. खरसावां पहुंचने पर चांदनी चौक में बिजु पटनायक कॉलेज ऑफ सोशल साइंस के छात्र छात्राओं […]
*ओडि़या बहुल गांवों की सामाजिक व सांस्कृतिक स्थिति का करेंगे अध्ययन *खरसावां पहुंचने पर छात्रों का होगा भव्य स्वागतसंवाददाता, खरसावांभुवनेश्वर के बिजु पटनायक शैक्षणिक संस्थान के करीब 60 छात्रों का एक दल शैक्षणिक दौरा पर 20 फरवरी को खरसावां पहुंचेगा. खरसावां पहुंचने पर चांदनी चौक में बिजु पटनायक कॉलेज ऑफ सोशल साइंस के छात्र छात्राओं को स्थानीय लोगों द्वारा फूल माला पहना कर स्वागत किया जायेगा. इसके पश्चात छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल खरसावां प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर गांव में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक पहलुओं का अध्ययन करेंगे. छात्र छात्राओं के साथ-साथ बिजु पटनायक शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष सीता बल्लभ महापात्रा, सचिव काली प्रसाद सामंतराय भी खरसावां पहुंचेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




