खरसावां में 22 फरवरी को होगा जगन्नाथ कथा का आयोजन

Updated at : 17 Feb 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां में 22 फरवरी को होगा जगन्नाथ कथा का आयोजन

सरायकेला . खरसावां के राजवाड़ी प्रांगण में 22 फरवरी को जगन्नाथ संस्कृति परिषद व सेवायत पुरी के संयुक्त तत्वावधान में जगन्नाथ कथा का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में प्रभु जगन्नाथ की महिमा पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाली जायेगी. साथ ही चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जायेगा. चित्र प्रदर्शनी में भगवान के 32 वेश को […]

विज्ञापन

सरायकेला . खरसावां के राजवाड़ी प्रांगण में 22 फरवरी को जगन्नाथ संस्कृति परिषद व सेवायत पुरी के संयुक्त तत्वावधान में जगन्नाथ कथा का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में प्रभु जगन्नाथ की महिमा पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाली जायेगी. साथ ही चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जायेगा.

चित्र प्रदर्शनी में भगवान के 32 वेश को चित्र के माध्यम से दर्शाया जायेगा. कार्यक्रम में भगवान जगन्नाथ पर आधारित भजन कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे. ओडिशा राज्य के सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी गोपीनाथ महांती उक्त कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग के सचिव संतोष कुमार सतपथी, मानव संसाधन सचिव आराधना पट्टनायक,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के अलावा ओडिशा के कई शोधकर्ता भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में सरायकेला खरसावां,पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम के अलावा अन्य जिला के जगन्नाथ मंदिर के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम की तैयारी हेतु सरायकेला के राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव, खरसावां के राजकुमार गोपाल नारायण सिंहदेव, सुमंत चंद्र महांती, माधव सतपथी व अन्य लोग जुटे हुए हैं. यह जानकारी आयोजन समिति के माधव सतपथी ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola