सीएम से मिलेगा शहीद समिति का प्रतिनिधि मंडल

Updated at : 17 Jan 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम से मिलेगा शहीद समिति का प्रतिनिधि मंडल

खरसावां शहीद समिति: खरसावां की बैठक खरसावां सामुदायिक भवन में केंद्रीय अध्यक्ष विमल हाईबुरु की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए विमल हाईबुरु ने कहा कि समिति का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा. उन्होंने कहा कि खरसावां गोलीकांड में शहीद व घायल हुए 60 लोगों […]

विज्ञापन

खरसावां शहीद समिति: खरसावां की बैठक खरसावां सामुदायिक भवन में केंद्रीय अध्यक्ष विमल हाईबुरु की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए विमल हाईबुरु ने कहा कि समिति का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा. उन्होंने कहा कि खरसावां गोलीकांड में शहीद व घायल हुए 60 लोगों की सूची विगत एक जनवरी को मुख्यमंत्री को सौंप दी गयी है. विमल हाईबुरु ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शहीदों के आश्रितों को सरकारी सम्मान व एक लाख की सहायक राशि की जो घोषणा की है, वह स्वागत योग्य है.

विमल हाईबुरु ने सरकार से शहीद परिवार के आश्रितों के साथ-साथ झारखंड आंदोलनकारियों को भी सम्मानित करने की मांग की है. उन्होंने झारखंड आंदोलनकारियों की भी जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें सरकारी सुविधा देने की मांग की है.

समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ने शहीद दिवस को पूरे राज्य में शोक दिवस के रुप में मनाने, खरसावां के चांदनी चौक का नामकरण शहीद चौक करने, खरसावां गोली कांड की घटना को पाठ्यक्रम में शामिल करने, शहीदों को आश्रितों तथा झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की मांग की. मौके पर मुख्य रुप से सीताराम सरदार, घनश्याम डांगिल, बिटुराम सोय, लीटा हेंब्रम, इंद्र दास, तुरी सोय, डीबार हेंब्रम, बुधराम तमाडि़या समेत कई शहीद परिवार के सदस्य व झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola