अनोखा मेला जहां जाती है सिर्फ महिलाएं

Updated at : 16 Jan 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
अनोखा मेला जहां जाती है सिर्फ महिलाएं

सरायकेला : सरायकेला के खरकई नदी के तट पर स्थित मिर्गी चिंगड़ा का अनोखा मेला जहां सिर्फ महिलाएं ही जाती है, इस वर्ष यह मेला 17 जनवरी को लगेगी. मकर संक्रांति के पहले शनिवार को महिलाओं का यह मेला लगता है जबकि दूसरे शनिवार को सिर्फ पुरुषों का मेला लगता है. लगभग दौ सौ वर्ष […]

विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला के खरकई नदी के तट पर स्थित मिर्गी चिंगड़ा का अनोखा मेला जहां सिर्फ महिलाएं ही जाती है, इस वर्ष यह मेला 17 जनवरी को लगेगी. मकर संक्रांति के पहले शनिवार को महिलाओं का यह मेला लगता है जबकि दूसरे शनिवार को सिर्फ पुरुषों का मेला लगता है.

लगभग दौ सौ वर्ष पुरानी यह मेला अपने धार्मिक आस्थाओं के साथ ही अपनी संस्कृति को भी समेटे हुई है. राजजमाने से लगने वाली इस मेला में महिलाएं जाती हैं और बाबा गर्भेश्वर नाथ की पूजा अर्चना कर पिकनिक का आनंद उठाती है. सांस्कृतिक मामलों के जानकार कार्तिक परिच्च्छा ने बताया कि आज से दौ सौ वर्ष पहले जब सरायकेला एक देशी रियासत था तब से यह मेला लगते आ रहा है.

यहां पर सिर्फ स्थानीय महिलाएं ही नहीं अपितु बिहार,ओडिशा व मध्यप्रदेश से भी महिलाएं आती थी और पिकनिक का आनंद उठाती थी. पहले तो मेला में सुरक्षा प्रहरी से लेकर दुकानदार तक भी महिलाएं ही होती थी. उन्होंने बताया कि मेला का मुख्य उद्देश्य सिर्फ पिकनिक मनाना नहीं होता है अपितु फागुन माह के प्रारंभ होते ही विवाह का लग्न शुरू हो जाता है. मेला के बहाने महिलाएं योग्य कन्या की तलाश करती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola