एक माह का वेतन मंजूर नहीं
Updated at : 14 Jan 2015 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के खुंचीडीह में स्थित कोहिनूर कंपनी के कामगारों का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. कंपनी के मजदूरों को आश्वासन के बाद भी बकाया वेतन नहीं मिला है़. मंगलवार को चांडिल के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप भगत, अंचल अधिकारी अनंत कुमार, चांडिल के पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, […]
विज्ञापन
चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के खुंचीडीह में स्थित कोहिनूर कंपनी के कामगारों का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. कंपनी के मजदूरों को आश्वासन के बाद भी बकाया वेतन नहीं मिला है़.
मंगलवार को चांडिल के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप भगत, अंचल अधिकारी अनंत कुमार, चांडिल के पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, कंपनी प्रबंधन की ओर से एचआर मैनेजर नरेंद्र बैंगानी ने वार्ता की.
मजदूर अपने बकाये वेतन का भुगतान करने की मांग कर रहे थ़े मजदूरों का कहना था कि कंपनी आखिर वेतन का भुगतान कब करेगी. कंपनी प्रबंधन की ओर से नरेंद्र बैंगानी ने लिखित रुप से कहा कि कंपनी चालू होने के बाद प्रतिमाह बकाये वेतन का माहवार और उस महीने का वेतन मजदूरों को भुगतान किया जायेगा़
मजदूरों को 17 जनवरी को एक माह का बकाया वेतन दिया जायेगा़.मजदूरों ने इसे अस्वीकार करते हुए कहा कि प्रबंधन पहले के बकाये वेतन का भुगतान करे. बात नहीं बनने पर मजदूरों ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया़ दूसरी ओर पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि कंपनी प्रबंधन के द्वारा किसी को बंधक बनाये जाने की बात पूरी तरह से गलत है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




