आज लगेगी आस्था की डुबकी
Updated at : 14 Jan 2015 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

खरसावां : साल के पहले व क्षेत्र के सबसे बड़े त्योहार मकर संक्रांति पर बुधवार को अहले सुबह हजारों लोग विभिन्न जलाशयों पर आस्था की डूबकी लगायेंगे. बुधवार की सुबह मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जायेगा. स्नान के पश्चात लोड़ी (स्थानीय भाषा में अघीरा) जलाया जायेगा. लोड़ी जलाने के पश्चात तिलकूट व गुड़ पीठा खा […]
विज्ञापन
खरसावां : साल के पहले व क्षेत्र के सबसे बड़े त्योहार मकर संक्रांति पर बुधवार को अहले सुबह हजारों लोग विभिन्न जलाशयों पर आस्था की डूबकी लगायेंगे. बुधवार की सुबह मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जायेगा.
स्नान के पश्चात लोड़ी (स्थानीय भाषा में अघीरा) जलाया जायेगा. लोड़ी जलाने के पश्चात तिलकूट व गुड़ पीठा खा कर बड़े से आर्शीवाद लेने की परंपरा है. इसके पश्चात दान पुण्य कर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जायेगी. मकर संक्रांति को देवताओं का सूर्योदय माना जाता है.
यह पर्व असुरी (नकारात्मक) विचार को छोड़ कर दैवी (सकारात्मक) विचार को अपनाने का संदेश देती है. सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना मकर संक्रांति कहलाता है. संक्रांति के लगते ही सूर्य उत्तरायण हो जाते है. ग्रामीण क्षेत्रों में जनजातीय बहुल गांवों में माघे नृत्य का आयोजन किया जायेगा. मकर के मौके पर खरसावां के गोंदपुर व सरायकेला के साहेबगंज में भी मेला का आयोजन किया जायेगा. मकर से एक दिन पूर्व मंगलवार को बाउंडी का आयोजन किया गया.
महंगाई पर भारी पड़ी परंपरा: सरायकेला खरसावां जिला में इस बार भी महंगाई पर वर्षो से चली आ रही परंपरा व लोक रिवाज भारी पड़ा. मकर संक्रांति व टुसू पर्व के मौके पर वर्षो से नये कपड़े पहनने की रिवाज चली आ रही है. मंगलवार को मकर संक्रांति के एक दिन पूर्व बाउंडी के मौके पर खरसावां कुचाई के विभिन्न क्षेत्रों में जम कर खरीदारी की गई.
टुसू प्रतिमाओं की हुई बिक्री: सरायकेला, खरसावां समेत विभिन्न क्षेत्रों में मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर टूसू देवी की प्रतिमाओं की जम कर बिक्री हुई. खास कर कुरमी बहुल गांवों के लोगों को टुसू देवी की प्रतिमाओं की खरीदारी करते देखा गया.
बाउड़ी पर्व मनाया गया
राजनगर. प्रखंड क्षेत्र में मकर पर्व की तैयारी को पूरी करते हुए मंगलवार को बाउड़ी पर्व मनाया गया. बुधवार को मकर एवं गुरुवार को आखान यात्र मनायी जायेगी. बाउड़ी पर्व के अवसर पर मंगलवार को हाट बाजार लगाया गया. जिसमें लोगों ने जम कर खरीदारी की. सबसे अधिक भीड़ गुड़-तिल के दुकानों पर देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




