मां आकर्षणी पूरा करेंगी हर मन्नत
Updated at : 14 Jan 2015 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश खरसावां : खरसावां में प्राचीन परंपराओं, सामाजिक मान्यताओं एवं पुराने रीत-रिवाजों का महत्व अब भी देखने को मिलती है.खरसावां के चिलकु स्थित मां आकर्षणी की पीठ कोल्हान के लोगों के लिए आस्था का केंद्र बन चुकी है. मां आकर्षणी की पीठ खरसावां के चिलकु स्थित रमणीक पहाड़ी की चोटी पर स्थापित है. […]
विज्ञापन
शचिंद्र कुमार दाश
खरसावां : खरसावां में प्राचीन परंपराओं, सामाजिक मान्यताओं एवं पुराने रीत-रिवाजों का महत्व अब भी देखने को मिलती है.खरसावां के चिलकु स्थित मां आकर्षणी की पीठ कोल्हान के लोगों के लिए आस्था का केंद्र बन चुकी है. मां आकर्षणी की पीठ खरसावां के चिलकु स्थित रमणीक पहाड़ी की चोटी पर स्थापित है. जहां मकर संक्रांति के दूसरे दिन यानी 15 जनवरी को आखान यात्र का आयोजन होता है.
यहां आयोजित होने वाली यात्र में हर वर्ष हजारों की संख्या में भक्तों का जमावड़ा लगता है. श्रद्धालु यहां माता की पूजा कर शक्ति की देवी मां आकर्षणी के पीठ पर पूजा अर्चना करते है.
अश्वमेध यज्ञ जैसा महत्व है आखान यात्र का: एक किवदंती के अनुसार कहा जाता है कि आखान यात्र का महत्व यज्ञों में अश्वमेघ, पर्वतों में हिमालय, व्रतों में सत्य व दानों में अभय दान से कम नहीं है.
यहीं वजह है कि पूरे कोल्हान के लोगों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य ओड़िशा व पश्चिम बंगाल के लोग आकर्षणी देवी के शक्ति पीठ पर शिश झुकाने के लिए आतुर रहते है. मान्यता है कि तीन सौ फिट ऊंचे पहाड़ी पर नंगे पांव चढ़ कर सच्चे हृदय से मांगी गयी हर मन्नत पूरी होती है.
जब चट्टान में तब्दील हो गया मंदिर: माता के पीठ के संबंध में पुरानी किवदंती के अनुसार इस मंदिर के पुजारी एक दिन मंदिर में पूजा संपन्न कर घर लौट रहे थे. अचानक उन्हें याद आया कि वे मंदिर में अपना कुल्हाड़ी छोड़ आये है. जब पुजारी कुल्हाड़ी लेने मंदिर पहुंचे तो पाया कि देवीगण वहां भोजन कर रहे थे और पुजारी को देखते ही उन्होंने भोजन करना बंद कर दिया. तभी देवी ने कहा कि मंदिर का कपाट हमेशा के लिए बंद हो जायेगा और मंदिर चट्टान में तब्दील हो जायेगी. पहाड़ पर स्थित मां आकर्षणी का चट्टान नुमा मंदिर आज भी भक्तों के लिए रहस्य बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




