मकर बाजार : बढ़ती महंगाई पर भारी पड़ी परंपरा

Updated at : 13 Jan 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
मकर बाजार : बढ़ती महंगाई पर भारी पड़ी परंपरा

*मकर संक्रांति व टुसू पर्व पर नये कपड़े पहनने का है रिवाज13केएसएन 2 : खरसावां बाजार में कपड़ों की खरीददारी करने पहुंचे लोगसंवाददाता, खरसावां सरायकेला खरसावां जिला में इस बार भी महंगाई पर वर्षों से चली आ रही परंपरा व लोक रिवाज भारी पड़ा. मकर संक्रांति व टुसू पर्व के मौके पर वर्षों से नये […]

विज्ञापन

*मकर संक्रांति व टुसू पर्व पर नये कपड़े पहनने का है रिवाज13केएसएन 2 : खरसावां बाजार में कपड़ों की खरीददारी करने पहुंचे लोगसंवाददाता, खरसावां सरायकेला खरसावां जिला में इस बार भी महंगाई पर वर्षों से चली आ रही परंपरा व लोक रिवाज भारी पड़ा. मकर संक्रांति व टुसू पर्व के मौके पर वर्षों से नये कपड़े पहनने की रिवाज चली आ रही है. मंगलवार को मकर संक्रांति के एक दिन पूर्व बाउंडी के मौके पर खरसावां कुचाई के विभिन्न क्षेत्रों में जम कर खरीदारी की गई. कुचाई, सरायकेला, खरसावां, बडाबांबो, सीनी क्षेत्र के बाजार दिन भर गुलजार रहे. ब्रांडेड कपड़ों के बढ़े हुए दाम का भी युवा वर्ग पर कोई खास असर नहीं देखा गया. वहीं कम बजट वाले लोग साप्ताहिक हाटों में खरीददारी करते नजर आये. खरसावां के हाट में मकर के लिए कपड़ों के साथ- साथ अन्य समानों की खरीदारी की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola