ग्रामीणों ने वन अफसरों को सात घंटे तक बनाया बंधक

Updated at : 12 Jan 2015 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वन अफसरों को सात घंटे तक बनाया बंधक

गम्हरिया प्रखंड के वनेरडीह जंगल में ग्रामीणों एक हजार पेड़ काट डाले सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड के रांगामाटी गांव स्थित वनेरडीह जंगल को ग्रामीणों ने काट कर साफ कर दिया है. जंगल से ग्रामीणों ने लगभग एक हजार से अधिक छोटे- छोटे पेड़ों को काट डाला. जंगल काटे जाने की सूचना पर वनेरडीह जंगल से […]

विज्ञापन
गम्हरिया प्रखंड के वनेरडीह जंगल में ग्रामीणों एक हजार पेड़ काट डाले
सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड के रांगामाटी गांव स्थित वनेरडीह जंगल को ग्रामीणों ने काट कर साफ कर दिया है. जंगल से ग्रामीणों ने लगभग एक हजार से अधिक छोटे- छोटे पेड़ों को काट डाला.
जंगल काटे जाने की सूचना पर वनेरडीह जंगल से लकड़ी काट कर ले जा रहे पांच ग्रामीण गुरुवा महतो, लखीराम महतो, वीरेन गोराई, राजेश महतो व अर्जुन महतो को हिरासत में ले लिया गया है.
बाद में ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने से आक्रोशित लोगों ने वन विभाग के पदाधिकारी डीएफओ बी भाष्करन व रेंजर सुरेश राय को घेर लिया. ग्रामीण हिरासत में लिये गये पांच लोगों को छोड़ने की मांग पर अड़े थे. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विनोद कुमार दल-बल के साथ रांगामाटी पहुंच कर बंधक बने दोनों पदाधिकारियों को छुड़ाया.
ग्रामीणों के बंधक बने अधिकारी
जंगल काटने गये ग्रामीणों को रोकने गये अधिकारियों को ग्रामीण ने सात घंटे तक बंधक बनाये रखा. बाद में थाना प्रभारी विनोद कुमार दल बल के साथ पहुंच कर उन्हें छुड़ाया. वन विभाग के पदाधिकारियों ने वहां से दो ट्रैक्टर से लदे लकड़ी, दो चार सौ सात वाहन से लदे लकड़ी को जब्त किया है. इसके अलावे लगभग एक दर्जन से अधिक लकड़ी लदे साइकिल व कुल्हाड़ी को जब्त किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola