आंगनबाड़ी सेविकाओं ने की पोषाहार राशि भूगतान करने की मांग

Updated at : 09 Jan 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविकाओं ने की पोषाहार राशि भूगतान करने की मांग

सरायकेला : झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले सेविकाओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर पोषाहार की राशि भुगतान करने की मांग की है. सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है, कि मई 2014 से अब तक राशि का भुगतान नहीं हो पाया है. जिसके कारण सेविकाओं को काफी परेशानी का […]

विज्ञापन

सरायकेला : झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले सेविकाओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर पोषाहार की राशि भुगतान करने की मांग की है. सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है, कि मई 2014 से अब तक राशि का भुगतान नहीं हो पाया है. जिसके कारण सेविकाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व में पोषाहार राशि भुगतान करने की मांग को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराया गया था, परंतु किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई. ज्ञापन में कहा गया है, कि अगर 31 जनवरी तक पोषाहार राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो सेविका आंगनबाड़ी से संबंधित सभी कार्य ठप कर देंगी. मौके पर रुनुवाला मिश्र, सत्वती कवि, शकुंतला महतो, नमित महतो, शांति वाला महतो, अंजेला खलको, सुभद्र देवी, अनिता भकत, रफत परवीन, संजीदा परवीन, अर्चना महतो, रूप देवी, इंद्रा साव, सरस्वती महतो, शिवानी महतो, भानुवाला सरदार, लक्ष्मी साव के अलावे अन्य महिलाएं उपस्थित थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola