वीरांगाना सम्मान से नवाजी गयी अरुणिमा सिंहदेव

Updated at : 09 Jan 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
वीरांगाना सम्मान से नवाजी गयी अरुणिमा  सिंहदेव

फोटो9एसेकेल2- अवॉर्ड ग्रहण करती अरुणिमा सिंहदेवसरायकेला. अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज महिला इकाई द्वारा अरुणिमा सिंहदेव को वीरांगना विशिष्ठ 2014 सम्मान से नवाजा गया है. महासभा की प्रदेश महासचिव भारती सिंह के नेतृत्व में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया. मौके पर भारती सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए […]

विज्ञापन

फोटो9एसेकेल2- अवॉर्ड ग्रहण करती अरुणिमा सिंहदेवसरायकेला. अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज महिला इकाई द्वारा अरुणिमा सिंहदेव को वीरांगना विशिष्ठ 2014 सम्मान से नवाजा गया है. महासभा की प्रदेश महासचिव भारती सिंह के नेतृत्व में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया. मौके पर भारती सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए यह सम्मान दिया जाता है. महासभा सिर्फ क्षत्रिय महिलाओं को ही नहीं अपितु दूसरे जाति की महिलाओं को भी यह अवॉर्ड प्रदान करती है. इसी के तहत महासभा द्वारा तीन सम्मान दिया जा चुका है, जिसमें प्रेमलता अग्रवाल, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली यमुना टुडू एवं स्वयं सेवी संस्था की संचालक आभा सता सिंह शामिल हैं. इसके अलावे तारा शाहदेव को भी महासभा यह अवॉर्ड प्रदान करेगी. मौके पर महासभा के मंजु सिंह, मीरा सिंह, नीरू सिंह, सरोज सिंह, वार्ड पार्षद वंदना सिंह के अलावे राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव व महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ एमएस सिंह मानस भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola