तैलिक कुबेर समाज का सम्मेलन आज

संवाददाता, खरसावांतैलिक कुबेर समाज के तत्वावधान में मंगलवार छह जनवरी को खरसावां के आकर्षणी मैदान परिसर में तेली समाज का वार्षिक मिलन आयोजित की जायेगी. सम्मेलन का आयोजन सुबह आठ बजे किया जायेगा, जो शाम छह बजे तकर चलेगा. सम्मेलन के दौरान वार्षिक वनभोज, खेल कूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. साथ ही […]
संवाददाता, खरसावांतैलिक कुबेर समाज के तत्वावधान में मंगलवार छह जनवरी को खरसावां के आकर्षणी मैदान परिसर में तेली समाज का वार्षिक मिलन आयोजित की जायेगी. सम्मेलन का आयोजन सुबह आठ बजे किया जायेगा, जो शाम छह बजे तकर चलेगा. सम्मेलन के दौरान वार्षिक वनभोज, खेल कूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. साथ ही आर्थिक रुप से कमजोर वृद्धों के बीच कंबल का भी वितरण किया जायेगा. तेली समाज के आकुला साहू ने समाज के लोगों से सपरिवार इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है. सम्मेलन में तेली जाति के उत्थान पर भी विचार-विमर्श किया जायेगा. सम्मेलन में मुख्य रूप से 2014 में संपन्न हुई मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में पास करने वाले तेली समाज के छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा. साथ ही समाज के योग्य वन बधुओं के लिये वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




