शहरी क्षेत्र में बनेंगे तीन लाइवलीहुड सेंटर व तीन सामुदायकि भवन

सरायकेला. सरायकेला शहरी क्षेत्र में नगर पंचायत द्वारा तीन लाइवलीहुड सेंटर व तीन सामुदायिक भवन का निर्माण किया जायेगा. इसके लिए विभागीय पहल शुरू हो गयी है. जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक लाइवलीहुड सेंटर का निर्माण 57.27 लाख की लागत से किया जायेगा, जबकि तीन सामुदायिक भवन में […]
सरायकेला. सरायकेला शहरी क्षेत्र में नगर पंचायत द्वारा तीन लाइवलीहुड सेंटर व तीन सामुदायिक भवन का निर्माण किया जायेगा. इसके लिए विभागीय पहल शुरू हो गयी है. जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक लाइवलीहुड सेंटर का निर्माण 57.27 लाख की लागत से किया जायेगा, जबकि तीन सामुदायिक भवन में प्रत्येक भवन का निर्माण 29.64 लाख की लागत से किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के लिए निविदा आमंत्रित किया गया है, जिसमें लाइवलीहुड सेंटर का निर्माण छह व सामुदायिक भवन का निर्माण चार माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि इन भवनों के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रण किया गया है. जल्द ही इससे पूरा कर कार्य शुरू कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




