चिलकु में पीसीसी सड़क का शिलान्यास

Updated at : 05 Jan 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
चिलकु में पीसीसी सड़क का शिलान्यास

5केएसएन 3 : पीसीसी सड़क का शिलान्यास करती जिप सदस्यसंवाददाता, खरसावांखरसावां के चिलकु गांव में पीपीसी सड़क का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य रश्मि प्रभा नायक ने किया. गांव के महतो तालाब को जाने वाली 210 फिट लंबाई की इस सड़क का निर्माण बीआरजीएफ योजना के तहत किया जा रहा है. सड़क के निर्माण में कुल […]

विज्ञापन

5केएसएन 3 : पीसीसी सड़क का शिलान्यास करती जिप सदस्यसंवाददाता, खरसावांखरसावां के चिलकु गांव में पीपीसी सड़क का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य रश्मि प्रभा नायक ने किया. गांव के महतो तालाब को जाने वाली 210 फिट लंबाई की इस सड़क का निर्माण बीआरजीएफ योजना के तहत किया जा रहा है. सड़क के निर्माण में कुल 3.20 लाख की लागत आयेगी. उक्त सड़क के बन जाने से गांव के लोगों को तालाब जाने में काफी सहूलियत होगी. उक्त सड़क के निर्माण कार्य शुरू होने से गांव के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है. इस मौके पर जिप सदस्य रश्मि प्रभा नायक ने कहा कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह से सचेत हैं. हर पंचायत में विकास कार्य चलाये जा रहे हैं. लोगों से किये गये वायदों को पूरा किया जा रहा है. शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से शरत नायक, शंभु मंडल, प्रभा मंडल, योगेश्वर मंडल, भगवान गांगुली, सोनू मंडल, लक्ष्मण गांगुली, हेमंत मंडल, आदित्य मंडल, भुतांग मंडल उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola