बालक फुटबॉल टीम का चयन छह जनवरी को

संवाददाता, खरसावां आगामी छह जनवरी को सुबह आठ बजे से खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में राष्ट्रीय विद्यालय खेल कूद के तहत अंडर 17 बालक फुटबॉल टीम के लिए खिलाडि़यों का चयन किया जायेगा. चयनित खिलाड़ी आगामी नौ जनवरी से रांची के होटवार स्थित खेलगांव में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सरायकेला खरसावां का प्रतिनिधित्व करेंगे. विदित […]
संवाददाता, खरसावां आगामी छह जनवरी को सुबह आठ बजे से खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में राष्ट्रीय विद्यालय खेल कूद के तहत अंडर 17 बालक फुटबॉल टीम के लिए खिलाडि़यों का चयन किया जायेगा. चयनित खिलाड़ी आगामी नौ जनवरी से रांची के होटवार स्थित खेलगांव में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सरायकेला खरसावां का प्रतिनिधित्व करेंगे. विदित हो कि पिछले साल सरायकेला खरसावां की अंडर 17 बालक वर्ग की टीम ने राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शाानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया था. पिछले रिकॉर्ड को दोहराने के लिए इस बार भी जिले की अंडर 17 बालक फुटबॉल टीम राज्य स्तर पर भाग लेगी. शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाडि़यों से आगामी छह: जनवरी को सुबह आठ बजे से खरसावां के अर्जुना स्टेडियम के चयन शिविर में तीन पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, विद्यालय के परिचय पत्र, मार्कसीट की फोटोकॉपी के साथ पहुंचने को कहा गया है. प्रतियोगिता में मैट्रिक तक के विद्यार्थी संपूर्ण खेल किट्स के साथ भाग ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




