तीन दिवसीय संजय सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

फोटो28एसेकेल1- प्रतियोगिता का उदघाटन करते अतिथिसरायकेला. बिरसा मुंडा स्टेडियम में संजय सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है. प्रतियोगिता का पहला मैच बिग बॉस सरायकेला बनाम भोलानाथ क्लब सरायकेला के बीच खेला गया. प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव उपस्थित थे. प्रतियोगिता का उदघाटन फीता काट कर किया […]
फोटो28एसेकेल1- प्रतियोगिता का उदघाटन करते अतिथिसरायकेला. बिरसा मुंडा स्टेडियम में संजय सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है. प्रतियोगिता का पहला मैच बिग बॉस सरायकेला बनाम भोलानाथ क्लब सरायकेला के बीच खेला गया. प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव उपस्थित थे. प्रतियोगिता का उदघाटन फीता काट कर किया गया. उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसलिए कोई भी खेल हो उसे ईमानदारी पूर्वक खेले और लक्ष्य को प्राप्त करें. आप अगर लक्ष्य के साथ खेलेंगे तो देश दुनिया में समाज व राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं. वार्ड सदस्य वंदना सिंह ने कहा कि आप अनुशासन से खेले ओर अपने प्रतिभा के बल पर आगे जाये. कार्यक्रम को समाजसेवी मनोज चौधरी, ललन सिंह ने भी संबोधित किया. इस मौके पर आयोजन क्लब के कई सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




