हेमंत में विवेक है, तो मेरे कार्य को आगे बढ़ायें: मुंडा

खरसावां : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया. दौरा के पश्चात राजवाड़ी परिसर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को सरकार के गठन का उद्देश्य तक समझ नहीं आ रहा है. मुख्यमंत्री को चाहिये कि जनता को सरकार गठन का उद्देश्य बताये. उन्होंने […]
खरसावां : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया. दौरा के पश्चात राजवाड़ी परिसर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को सरकार के गठन का उद्देश्य तक समझ नहीं आ रहा है.
मुख्यमंत्री को चाहिये कि जनता को सरकार गठन का उद्देश्य बताये. उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार से विकास क्या अपेक्षा की जा सकती है. श्री मुंडा ने कहा कि हेमंत सोरेन को सदबुद्धि होगी, तो मेरे कार्यकाल में शुरू किये गये कार्यो को वह आगे बढ़ायेंगे, अन्यथा विकास बाधित होगा.
उन्होंने कहा कि भले ही विस का कार्यकाल पूरा होने में अभी एक साल से अधिक समय शेष है. अगले साल बजट से पूर्व अप्रैल में लोस चुनाव होंगे, तो लंबा समय आचार संहिता में गुजर जायेगी और सरकार कोई नयी योजना शुरू नहीं कर सकेगी. फिर बारिश का मौसम आयेगा, तो काम ऐसे ही बंद हो जायेगा. फिर नवंबर आते ही विस चुनाव की घोषणा हो जायेगी. ऐसे में सरकार कब क्या कार्य करेगी.
राज्य में ब्लाइंड पीरियड शुरू
अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार का गठन जनता के साथ धोखा हो रहा है. श्री मुंडा ने कहा कि राज्य में ब्लाइंड पीरियड शुरू हो चुका है. जनता सरकार गठन के पिछले के उद्देश्य को जान चुकी है. सरकार में निर्दलियों की भूमिका भी किसी से छिपी हुई नहीं है. श्री मुंडा ने कहा कि उनकी सरकार गिरने के साथ ही कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिये झामुमो को समर्थन क्यों नहीं दिया.
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मोल भाव करने में छह माह का समय लगाया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विरंची नारायण, रामनाथ महतो, उदय सिंहदेव, विजय महतो समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




