आदित्यपुर शहरी क्षेत्र में बनेगा दो अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र

Updated at : 26 Dec 2014 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
आदित्यपुर शहरी क्षेत्र में बनेगा दो अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र

फोटो26एसेकेल3व4-कार्यशाला में उपस्थित सीएस, एसीएमओ व उपस्थित स्वास्थ्य पदाधिकारी प्रतिनिधि,सरायकेलाग्रामीण क्षेत्र की तर्ज पर शहरी क्षेत्र के स्लम एरिया में रहने वाले लोगों को सरकारी चिकित्सा सुविधा का लाभ देने के लिए आदित्यपुर शहरी क्षेत्र में दो अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र बनाये जायेंगे. साथ ही पहले के स्वास्थ्य केंद्र को विकसित किया जायेगा. राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य […]

विज्ञापन

फोटो26एसेकेल3व4-कार्यशाला में उपस्थित सीएस, एसीएमओ व उपस्थित स्वास्थ्य पदाधिकारी प्रतिनिधि,सरायकेलाग्रामीण क्षेत्र की तर्ज पर शहरी क्षेत्र के स्लम एरिया में रहने वाले लोगों को सरकारी चिकित्सा सुविधा का लाभ देने के लिए आदित्यपुर शहरी क्षेत्र में दो अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र बनाये जायेंगे. साथ ही पहले के स्वास्थ्य केंद्र को विकसित किया जायेगा. राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत सीएस कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में सीएस डॉ कलानंद मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना की तर्ज पर शहरी स्वास्थ्य मिशन योजना जिले में शुरू की गयी है. इसमें शहरी क्षेत्र के स्लम बस्ती के लोगों को सरकारी स्वास्थ्य योजना उपलब्ध कराना है. जिसके तहत आदित्यपुर क्षेत्र में दो अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जायेगा, ताकि गरीबों को स्वास्थ्य योजना का लाभ मिल सके. इसके अलावे आदित्यपुर सीएचसी में और अधिक स्वास्थ्य सुविधा व आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे. एसीएमओ डॉ एसके झा ने बताया कि शहरी स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत सहिया का चयन भी किया जायेगा. साथ ही आदित्यपुर क्षेत्र में दो अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण हेतु 27 दिसंबर को स्थानीय जनप्रतिनिधि संग मोती भवन गम्हरिया में बैठक की जायेगी. जिसमें स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर विचार-विमर्श किया जायेगा. उन्होंने कहा कि योजना के तहत प्रत्येक पचास हजार की आबादी पर एक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जायेगा. मौके पर एसीएमओ डॉ एसके झा, आरसीएच पदाधिकारी डॉ केके सहगल, गम्हरिया सीएचसी पदाधिकारी डॉ बलराम मुर्मू के अलावे कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola